Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जागरूकता अभियान के तहत योग सहित कई कार्यक्रम शुरू

जनसाधारण जागरूकता अभियान का सोमवार को पौध रोपण कर शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर राम सनेही संत स्वामी नारायण दास महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम ओमप्रकाश सोलंकी सरपंच मथानिया व आईआरएस पुनीत डागा के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। आयोजक पंकज वेदप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि जनसाधारण जागरूकता अभियान 16 नवंबर से 19 नवंबर तक चलेगा। जिसमें प्रातः 7 से 8 बजे तक योग अभ्यास वर्ग रहेगा। इसके साथ ही प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम संपन्न होंगे।

आयोजक पंकज बूब लिखित “योग धारा” पुस्तक का पूज्य संत नारायण दास महाराज ,ओम प्रकाश सोलंकी सरपंच मथानिया , ओम प्रकाश बूब , रमेश डागा व्यवस्था प्रमुख आदर्श विद्या मंदिर, वरिष्ठ शिक्षक कैलाश सोनी विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक सुनील पारीक, सुख सुथार कॉलेज विद्यार्थी प्रमुख आर एस एस तिंवरी खंड द्वारा विमोचन किया गया। पंकज बूब, सुगनाराम सोलंकी ,ललित भारती द्वारा योग का अभ्यास करवाया गया। कोरोना से लड़ने में सहायक योग अभ्यास भी कराया गया।

दूसरे दिन मंगलवार को ओम प्रकाश सोलंकी सरपंच मथानिया व सांवरलाल परिहार सरपंच प्रतिनिधि बालरवा, सीए पंकज बाहेती, जोधपुर व रितेश मनिहार, पाली से व ताराचंद सांखला - संयोजक पूर्व छात्र परिषद आदर्श विद्या मंदिर, विशेष उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Many programs including yoga started under awareness campaign


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lF0MkM
via IFTTT

No comments