Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

राजधानी में 48 घंटे में 5 जगह चले चाकू, तीन युवकों की जान गई दो की हालत अब भी नाजुक

राजधानी में त्यौहार के दौरान पुलिस की तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावे के बीच 5 अलग-अलग स्थानों पर चाकूबाजी हो गई। इसमें 3 युवकों की मौत हो गई है और दो की हालत नाजुक है। बीते 1 माह में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। हर दूसरे दिन बदमाश सरेआम चाकूबाजी कर रहे हैं। जबकि पुलिस ने पिछले 5 सालों के 552 चाकूबाजों को जेल भेजने का दावा किया है। थाने में उनकी परेड भी लगाई थी। इसके बाद भी घटनाएं कम नहीं हो रही हैं।
होली में विवाद, दिवाली में हत्या : चंगोराभाठा इलाके में पुरानी रंजिश में शनिवार को युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का होली के समय आरोपियों से विवाद हुआ। चंगोराभाठा का राजेश उर्फ राजू निषाद अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था। जहां राम अवतार साहू, सोनू, मन्ने आ गए। आरोपियों ने राजू को घेरकर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।
राम नगर में चाकूबाजी : रामनगर में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार रात एक युवक सुजन सोना पर जानलेवा हमला हो गया। आरोपी कनावर उसके मोहल्ले का ही है। घटना के बाद से वह फरार है।
बीड़ी नहीं देने पर चाकू से हमला : पुलिस ने बताया कि गुढ़ियारी निवासी सुनील साहू आदर्श नगर के पास ही दुकान के सामने सोता था। उसकी मोहल्ले के आशीष निषाद से दोस्ती थी। शनिवार सुबह 5 बजे आशीष सुनील के पास आया। उसने सुनील से बीड़ी मांगी। सुनील ने कहा कि उसके पास बीड़ी नहीं है। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आशीष ने जेब से चाकू निकाला और ताबड़तोड़ हमला कर दिया भाग निकला। घटना में सुनील की मौत हो गई।
विसर्जन के दौरान चाकू से हमला, मौत : मठपारा में गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान रविवार शाम दो दोस्तों के बीच विवाद हो गया। टिकरापारा का निकेश यादव को गोविंद साहू ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई।
खमतराई इलाके में भी दो गुटों में विवाद के दौरान चाकूबाजी हो गई। इसमें एक युवक घायल हो गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32QEllj
via IFTTT

No comments