Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

डांस शो के फिनाले में पहुंचे मुकुल, शो के दौरान हुआ पिता का देहांत, मुखाग्नि देने तक नहीं आ सके

शहर के मुकुल गाइन नामी टीवी चैनल के डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के टॉप 5 फाइनलिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। मुकुल ने देश के सैकड़ों डांसर्स को हराकर रियलिटी शो में जगह बनाई है। देशभर से चुने गए डांसर्स को कड़ी टक्कर देते हुए मुकुल अब तक सात राउंड क्लीयर कर चुके हैं। 15 नवंबर को प्रसारित शो में उनकी परफॉर्मेंस को जज टेरेंस लुइस, मलाइका अरोरा और गीता कपूर ने जमकर सराहा। शो का फाइनल राउंड 21 और 22 नवंबर को प्रसारित होगा। फर्स्ट एपिसोड से दमदार डांस से दर्शकों और जजेस को इम्प्रेस करते आ रहे मुकुल खिताब के बेहद नजदीक हैं। जजेस के मार्क्स और ऑडियंस के वोट के आधार पर विनर चुना जाएगा। मुकुल को जिताने के लिए 18 नवंबर रात 12 बजे तक वोट कर सकते हैं। वो इससे पहले डांस इंडिया डांस के टॉप 5 में भी जगह बना चुके हैं। माना बस्ती में रहने वाले 21 साल के मुकुल की फैमिली शुरुआत में उनके डांस करने के खिलाफ थी।

अंतिम पलाें में पिता बोले- मुझे चाहे जो हो, तुम खिताब जीतकर आना बेटा...
शो के दौरान मुकुल गहरे तनाव से भी गुजरे हैं। उनके पिता मनोरंजन गाइन का कैंसर के कारण 7 सितंबर को देहांत हो गया। जब उनका देहांत हुआ तब मुकुल कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने की वजह से क्वारेंटाइन थे। वे चाहकर भी पिता को मुखाग्नि देने रायपुर नहीं पहुंच सके। अंतिम समय में फोन पर हुई बातचीत में पिता ने मुकुल को घर आने के बजाय शो में अच्छी परफॉर्मेंस देकर खिताब जीतने का वादा लिया था। उन्होंने ये तक कहा था कि बेटा- मुझे चाहे जो हो तुम खिताब जीतकर आना। अब मुकुल के घर पर उनकी मां, बड़ी बहन और दादी रहती हैं। मुकुल की मम्मी पिंकी माना स्थित स्पेशल किड्स की संस्था में केयर टेकर हैं।

12वीं तक की है पढ़ाई, डांस के लिए बंक करते थे क्लास
बचपन से ही डांस के शौकीन मुकुल ने 12वीं तक पढ़ाई की है। महज दस साल की उम्र से डांस कर रहे मुकुल ने बताया, मुझे पढ़ाई का बिल्कुल मन नहीं था। पहले फैमिली डांस के खिलाफ थी। पैरेंट्स कहते थे, डांस नहीं, पढ़ाई करो। पढ़ लोगे तो सरकारी नौकरी मिल जाएगी। मैं सबकी बात इग्नोर करके डांस पर फोकस करता। कई बार स्कूल से क्लास बंक करके डांस की प्रैक्टिस करने जाता। जब साउथ के दो रियलिटी शो में टीवी पर नजर आने लगा तो पैरेंट्स को भरोसा हुआ कि बेटे ने सही लाइन पकड़ी है। इसके बाद पैरेंट्स भी सपोर्ट करने लगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mukul reached the finale of the dance show, father's death during the show, could not even come to offer fire


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3f7iTxc
via IFTTT

No comments