Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

5 माह के लंबे इंतजार के बाद 25 नवंबर से अनलॉक होंगी शादियां, 17 दिन में विवाह के आठ लग्न मुहूर्त

अधिकमास और चातुर्मास के कारण पांच माह से शादियों पर लगा लॉक 25 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर तुलसी शालिग्राम के विवाह के साथ अनलॉक होगा। साल के अंतिम दो महीने नवंबर व दिसंबर में सिर्फ शादियों के आठ शुभ मुहूर्त है। ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश दिनकर ने बताया कि नवंबर में 3 और दिसंबर में 5 विवाह लग्न रहेंगे। यानी 17 दिन में 8 सावे रहेंगे।

इसके बाद फिर लंबा ब्रेक लगेगा। 15 दिसंबर से धनु मलमास, फिर गुरु, शुक्र तारा अस्त, खर मलमास के कारण विवाह लॉक हो जाएंगे। अगले साल 25 अप्रैल को ही शादियां अनलॉक होंगी। कोरोना के चलते शादियों में ना पहले सी कोई धूमधाम है, ना तो उतने मेहमान और ना ही सड़कों पर बारात निकासी, घोड़ी और बैंडबाजा ही दिखेगा।

कारण कि घोड़ी बैंडबाजा और बारात को लेकर सरकार की ओर से कोई स्पष्ट गाइड लाइन जारी नहीं की गई है। ऐसे में संशय की स्थिति बनी हुई है। घोड़ियां और बैंड बुक करवाए गए हैं, जिनके घरों में शादी है उनका कहना है कि या तो सरकार स्पष्ट गाइडलाइन जारी कर देगी, नहीं तो हम होटल अथवा विवाह स्थल आदि के बाहर ही बारात और निकासी निकालेंगे। कई लोगों ने तो शादियां स्थगित ही कर दी है, क्योंकि वे धूमधाम से शादी करना चाहते हैं।

इस साल के विवाह मुहूर्त
नवंबर: 25, 27 और 30 दिसंबर: 1,7,9,10,11
15 दिसंबर से 14 जनवरी तक मलमास चलेगा। 17 जनवरी से 15 फरवरी के बीच देव गुरु अस्त रहेंगे। यह पूरा क्रम जनवरी से लेकर मार्च तक चलेगा। इसके बाद 25 अप्रैल से विवाह के शुभ मुहूर्त होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2INnk48
via IFTTT

No comments