Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

चोरों ने बूसी के सरकारी स्कूल का ताला तोड़ा

कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लोहे की अलमारियां व अक्षय पेटिका का ताला तोड़कर उसमे रखी नगद राशि व विद्यालय सबंधी कुछ रिकार्ड चुराकर ले गए। प्रधानाचार्य तरुण प्रिया बारहठ ने बताया कि बुधवार को मध्यावधि अवकाश से समस्त स्टाफ विद्यालय ड्यूटी पर लाैटे तो विद्यालय के ताले टूटे हुए मिले।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में प्रवेश किया तो प्रधानाचार्य कक्ष के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था तथा अंदर दो अलमारी व दराज के ताले टूटे हुए एव समान बिखरा हुआ पड़ा था। कार्यालय में रखी लोहे की छह अलमारियां, दराज तथा प्राथमिक विद्यालय कार्यालय में दो अलमारी सहित कुल दस अलमारियों, दराजो तथा अक्षय पेटिका के ताला तोड़कर नगदी व विद्यालय सबंधी कुछ रिकॉर्ड चोर चुराकर ले गए ।

उसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर बुधवार को खोड़ पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित मय स्टाफ सहित मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thieves break the lock of Boosey's government school


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nu7zhE
via IFTTT

No comments