ओडिशा के नवरंगपुर में जगदलपुर के व्यापारी से साढ़े 6 लाख की उठाईगिरी
शहर के पॉलिथीन व्यवसायी युवक ओडिशा में उठाईगिरी का शिकार हो गया। दो अज्ञात युवकों ने उससे साढ़े 6 लाख रुपए से भरा थैला छीना और भाग खड़े हुए। घटना शनिवार दोपहर की बताई गई है। मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर में पॉलीथिन की थैलियों का व्यवसाय करने वाले रमेश पारख शनिवार को व्यवसाय के सिलसिले में ओडिशा के नवरंगपुर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपने साथ थैले में वसूली की रकम लगभग साढ़े 6 लाख रुपए लेकर स्कूटी से जा रहे थे। दोपहर लगभग 2 बजे नवरंगपुर के एलआईसी ऑफिस के समीप भीड़भाड़ वाले इलाके में दो युवक पीछे से बाइक पर आए और उनसे थैला छीनकर भाग गए। व्यवसायी ने रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32t9laM
via IFTTT
No comments