नारायणपुर में 4, सुकमा में 5 कोंडागांव में 26 नए संक्रमित
बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में सोमवार को कोरोना के सिर्फ चार नये मरीज मिले हैं,यहा पिछले एक पखवाड़े से पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा दहाई पार नहीं कर पाया हैं। इसी तरह सुकमा में भी सिर्फ 5 नए मरीज मिले है और बीजापुर से भी 11 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।
सोमवार को सबसे ज्यादा मरीज कोंडागांव में मिले है यहां 26 लोग नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर दंतेवाड़ा रहा यहां 21 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिलो से संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के पीछे का कारण संक्रमण के थमने को नहीं बल्कि अभी लोगों के जांच के प्रति अरुचि को बताया जा रहा है। डाक्टरों का कहना है कि त्यौहारी सीजन होने की वजह से लोग जानबूझकर कोरोना टेस्ट नहीं करवा रहे है।
लोगों में मानसिकता बन गई है कि यदि वे अभी कोरोना टेस्ट करवायेंगे तो आने वाले 17 दिनों के लिए उन्हें क्वारेंटाइन होना पड़ेगा और इस बीच वे दीवाली नहीं मना पायेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kejsGk
via IFTTT
No comments