बर्खास्त कोटवार के नाम से हटा वर्तमान में सेवारत कोटवार के नाम कोटवारी भूमि करने की मांग
ग्राम मोदे के पंचायत प्रतिनिधी और ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और भूतपूर्व कोटवार को दी गई भूमि को वर्तमान कोटवार को देने की मांग की। ग्राम पंचायत मोदे के सरपंच सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधी 9 नवंबर को कांकेर पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेखित है की गांव में स्थित भूमि खसरा नंबर 74, 53 तथा 343 कुल रकबा 4.4 हेक्टेयर पूर्व कोटवार रतनसिंह पिता सुखराम के नाम पर दर्ज है। उक्त कोटवार को चार साल पहले वर्ष 2016 में बर्खास्त कर दिया गया था। इस वर्ष सितंबर माह में पूर्व कोटवार रतन सिंह की मौत भी हो गई। ग्रामीणों तथा ग्राम पंचायत की अनुशंसा पर तहसीलदार ने तीन वर्षों पहले गांव के फागूराम कांगे पिता फरसू राम को कोटवार नियुक्त किया है। वर्तमान में फागूराम कांगे ही कोटवार के रूप में कार्यरत है। चूंकि उक्त भूमि कोटवारी सेवाभूमि है और सेवाभूमि पर पदस्थ कोटवार का ही नाम दर्ज होते चला आ रहा है। पूर्व कोटवार रतन सिंह की मृत्यु के पश्चात उनके वारिस कोटवार पद पर नियुक्त नहीं हुए हैं और न ही कोटवारी कार्य कर रहे हैं। इस कारण कोटवारी भूमि में रतन सिंह के परिवार का कोई हक नहीं बनता है।
उक्त भूमि को वर्तमान कोटवार फागूराम को दिए जाने की मांग ग्रामीणों ने की है। साथ ही रतन सिंह का नामांतरण निरस्त करने की मांग की है। पंचायत प्रतिनिधियो को इसकी जानकारी 7 नवंबर को पंचायत में मिली। 13 नवंबर तक दावा आपत्ति करना है। पंचायत प्रतिनिधी शिकायत करने 9 नवंबर को कलेक्टोरेट पहुंचे। गांव के सरपंच छन्नुराम सलाम, भूतपूर्व सरपंच शाहबती रावटे ने कहा रतन सिंह के नाम पर जो भूमि थी उसे वर्तमान कोटवार फागूराम के नाम पर किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36dvmew
via IFTTT
No comments