Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सीएम भूपेश ने बस्तर के 7 जिलों में रोजगार बढ़ाने मांगे 50-50 करोड़ सालाना

सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बस्तर के आकांक्षी जिलों के लिए सालाना 50-50 करोड़ की राशि देने की मांग की है। शाह को लिखे एक पत्र में बघेल ने कहा कि वर्तमान में इन आकांक्षी जिलों को केन्द्र सरकार की ओर से पृथक से कोई आर्थिक अनुदान नहीं दिया जा रहा।
राज्य के बस्तर अंचल के सातों जिले आकांक्षी जिलों के रूप में चिह्नांकित है। उचित होगा कि लोगों की आजीविका के साधनों के विकास हेतु कलेक्टरों को कम से कम 50-50 करोड़ रुपए की राशि प्रतिवर्ष दी जाए। सीएम ने बस्तर में स्थापित होने वाले स्टील प्लांट्स को 30 प्रतिशत डिस्काउंट पर लौह अयस्क उपलब्ध कराया जाए, तो वहां सैकड़ों करोड़ का निवेश तथा हजारों की संख्या में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर निर्मित होंगे। कठिन भौगोलिक क्षेत्रों के कारण बड़े भाग में अभी तक ग्रिड की बिजली नहीं पहुंच पाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uyoza2
via IFTTT

No comments