बिलासपुर हाईकोर्ट में आज से नियमित सुनवाई, अधीनस्थ न्यायालय भी खुलेंगे
कोरोना लॉकडाउन और दीपावली छुट्टी के बाद अब हाईकोर्ट व अधीनस्थ न्यायालयों में मंगलवार से मामलों की नियमित सुनवाई शुरू हो रही है। हाईकोर्ट ने इसके लिए मुकदमों को नियंत्रित करने के लिए संबंधित बेंच को ही जवाबदारी दी है। कोविड से बचाव के लिए सारे जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। हाईकोर्ट और जिला न्यायालयों में कोरोना नियमों सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सेनेटाइजर का पालन करना होगा। कोरोना काल में लम्बे समय तक हाईकोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई चल रही थी। वर्चुअल तरीके से मामले सुने जाने के कारण सीमित संख्या में ही तमाम बेंच सुनवाई कर पा रहे थे। इस बीच दूसरे उच्च न्यायालयों का हवाला देकर अधिवक्ताओं ने चीफ जस्टिस से यहां भी मामलों की ओपन कोर्ट में नियमित सुनवाई करने की मांग की थी। चीफ जस्टिस के निर्देश पर राज्य के सभी अधीनस्थ उच्च न्यायिक सेवा व निम्न न्यायिक सेवा से संबंधित न्यायालय और हाईकोर्ट 17 नवंबर से खुल रहे हैं। बिलासपुर | कोरोना लॉकडाउन और दीपावली छुट्टी के बाद अब हाईकोर्ट व अधीनस्थ न्यायालयों में मंगलवार से मामलों की नियमित सुनवाई शुरू हो रही है। हाईकोर्ट ने इसके लिए मुकदमों को नियंत्रित करने के लिए संबंधित बेंच को ही जवाबदारी दी है। कोविड से बचाव के लिए सारे जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। हाईकोर्ट और जिला न्यायालयों में कोरोना नियमों सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सेनेटाइजर का पालन करना होगा। कोरोना काल में लम्बे समय तक हाईकोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई चल रही थी। वर्चुअल तरीके से मामले सुने जाने के कारण सीमित संख्या में ही तमाम बेंच सुनवाई कर पा रहे थे। इस बीच दूसरे उच्च न्यायालयों का हवाला देकर अधिवक्ताओं ने चीफ जस्टिस से यहां भी मामलों की ओपन कोर्ट में नियमित सुनवाई करने की मांग की थी। चीफ जस्टिस के निर्देश पर राज्य के सभी अधीनस्थ उच्च न्यायिक सेवा व निम्न न्यायिक सेवा से संबंधित न्यायालय और हाईकोर्ट 17 नवंबर से खुल रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lDCo2V
via IFTTT
No comments