Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

गादीरास को तहसील का दर्जा मिलने के बाद जताया आभार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 23 नई तहसीलों का शुभारंभ करते ही सुकमा जिले के गादीरास में भी खुशियों की लहर दौड़ गई, जिसे तहसील का दर्जा दिया गया है। गादीरास को तहसील का दर्जा देने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
गादीरास के पूर्व उप सरपंच गंगलू पोटला ने गादीरास को तहसील का दर्जा मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे इस दुर्गम क्षेत्र के ग्रामीणों को बहुत राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अब विकास कार्यों को गति देने के लिए अधोसंरचनाओं का निर्माण भी तेजी से किया जाना है, जिसके लिए भूमि का चिन्हांकन अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है। क्षेत्र में तहसील कार्यालय खुलने से इस प्रक्रिया मंे तेजी आएगी, जिसका सकारात्मक प्रभाव निश्चित तौर पर निर्माण कार्यों की गति में दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कोंड्रे, गोंदपल्ली, गोंडेरास, मानकापाल, मारोकी आदि अत्यंत दुर्गम क्षेत्र हैं। इन क्षेत्रों में आज भी सार्वजनिक यातायात की व्यवस्था नहीं है।
ऐसे क्षेत्र के गरीब ग्रामीणों को तहसील से संबंधित कार्य के लिए सुकमा जाना कष्टप्रद था, किन्तु अब गादीरास में तहसील कार्यालय की स्थापना से उन ग्रामीणों को सबसे अधिक लाभ होगा। गादीरास के व्यवसायी राजेश मिश्रा ने कहा कि भूमि से संबंधित कार्य जैसे, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि कार्यों के साथ ही आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित बहुत से कार्य तहसील कार्यालयों के माध्यम से संचालित किए जाते हैं, जिनके लिए ग्रामीणों को सुकमा जाना पड़ता था। गादीरास में तहसील की स्थापना से निश्चित तौर पर उनका समय और धन बचेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38C6znj
via IFTTT

No comments