Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

धनतेरस के कारण लौटी बाजार की रौनक

धनतेरस इस साल गुरुवार और शुक्रवार दो दिन है त्यौहार में पहले दिन के बाजार पर कोरोना संकट का असर नहीं दिख रहा है। गुरुवार से ही बाजार गुलजार है। बर्तन, गहने, इलेक्ट्रॉनिक आयटम आदि की खरीदी जोरों पर है शुक्रवार को इनकी बिक्री काफी बढ़ने की संभावना है क्योंकि अब कोरोना का असर बहुत देखने को नहीं मिल रहा है। व्यवसायियों ने इन गहनों की बिक्री करने के लिए नए-नए तरीके खोज लिए हैं।
सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया है। इस साल धनतेरस बाजार में 5 से 7 करोड़ रुपए का व्यवसाय होने की बात कह रहे हैं। इसमें ज्यादातर खरीदारी बड़े-छोटे वाहन, ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक गुड्स व बर्तन की हुई। सुबह 10 बजे से ही लोग धनतेरस की खरीदारी करने बाजार पहुंचने लगे थे। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, बाजार की रौनक बढ़ती गई।

ज्वेलरी व इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर भी रही भीड़
धनतेरस पर शहर के ज्वेलरी व इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की भी जमकर खरीदारी हुई। ज्वेलरी दुकानों में महिलाओं का तांता लगा रहा। सोने-चांदी के सिक्के के साथ-साथ आभूषणों की खरीदारी महिलाओं द्वारा की गई। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों पर एलसीडी, एलईडी आदि की बिक्री हुई।

खरीदारी करना इस तरह से माना जा रहा शुभ
12 नवंबर की रात 9:30 बजे से प्रारंभ होकर त्रयोदशी तिथि 13 नवंबर की शाम 6 बजे तक का अभिजित मुहूर्त विशेष है। खरीदारी के लिए 13 नवंबर की सुबह 5:59 मिनट से 10:06 मिनट तक, सुबह 11:08 से दोपहर 12:51 मिनट तक तथा दोपहर 3:38 मिनट से शाम 5 बजे ें खरीदारी करना अति शुभ रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhanteras brought back the charm of the market


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lmxQ0C
via IFTTT

No comments