Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रेकी करने सरपंच के साथ कलेक्टोरेट पहुंचा नक्सली

नक्सलियों के निशाने पर दंतेवाड़ा पुलिस और जनप्रतिनिधियों के अलावा अब प्रशासनिक अफसर भी आ गए हैं। नक्सली अब कलेक्टर, एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों की रेकी करने दंतेवाड़ा कलेक्टोरेट तक पहुंच रहे हैं। कटेकल्याण एलजीएस कमांडर 5 लाख का इनामी नक्सली बुधरा खुद कलेक्टोरेट पहुंचा था। इसकी खबर मिलते ही पुलिस से लेकर अफसरों में हड़कंप मच गया। कलेक्टोरेट के बाहर से लेकर कलेक्टर दफ्तर के बाहर तक सुरक्षा के इंतजाम तगड़े कर दिए गए हैं।
दरअसल दंतेवाड़ा पुलिस को खबर मिली थी कि 5 लाख का इनामी नक्सली बुधरा टेटम के सरपंच के साथ कलेक्टोरेट पहुंचा है। लोकेशन मिलते ही पुलिस अलर्ट हुई। डीआरजी जवानों ने कलेक्टोरेट को घेर टेटम सरपंच को कब्जे में लिया। पूछताछ पर हुए खुलासे में पुलिस खुद चौंक गई। सरपंच ने पुलिस अफसरों को बताया कि कलेक्टर, एसडीएम सहित अन्य अफ़सर नक्सलियों के निशाने पर हैं। रेकी करने नक्सली दंतेवाड़ा के कलेक्टोरेट तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा भी कई सारे खुलासे हुए हैं।

सरपंच से पूछताछ में हुए
हैं कई खुलासा
एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि कलेक्टर, एसडीएम की रेकी करने 5 लाख का इनामी नक्सली बुधरा के कलेक्टोरेट पहुंचने की खबर मिली थी। टेटम के सरपंच को पकड़ा गया। उसने कई सारे खुलासे किए हैं। नक्सली रेकी के लिए दंतेवाड़ा तक पहुंच रहे हैं। कलेक्टर, सभी अफसरों को अलर्ट कर दिया गया है।

कलेक्टर- एसपी की गाड़ी उड़ाने की थी प्लानिंग
यह पहली बार नहीं है जब नक्सली दंतेवाड़ा के कलेक्टर, एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों की रेकी कर उन्हें निशाना बना रहे हैं। बल्कि करीब 10 महीने पहले नक्सलियों ने कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा व एसपी डॉ अभिषेक पल्लव की वाहन को पोटाली में ब्लास्ट में उड़ाने की साजिश रची थी। इसके बाद पुलिस अलर्ट हुई थी और साजिश रचने वाले नक्सली को गिरफ्तार किया था। इसी समय पुलिस लाइन कारली में भी बड़े हमले की योजना नक्सली बना रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32DrWB5
via IFTTT

No comments