Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

साल में तीसरी बार जली फिल्टर प्लांट की मोटर, आधे शहर की सप्लाई ठप

लावा फिल्टर प्लांट का मोटर जल जाने के कारण फिल्टर प्लांट तक पर्याप्त पानी चढ़ पाया। नतीजा गुरुवार को शहर के करबला रोड, डीपाटोली, सरनाटोली, कॉलेज रोड, पुलिस लाइन, बनियाटोली सहित अन्य इलाकों में 800 से अधिक परिवाराें में लोगों को पानी नहीं मिला। कुछ जगहों पर टैंकर भेजकर पालिका ने पानी सप्लाई की। पर अधिकांश लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा। इन दिनों दीपावली की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। लोग अपने-अपने घरों की साफ-सफाई में व्यस्त हैं। दीवारों को रंगने व सामानों की सफाई में लोगों को पानी की जरूरत है और ठीक समय में नलों से पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। तीन साल पहले 17 करोड़ से नई जलावर्धन याेजना के तहत शहर के पाइपलाइन का विस्तार हुआ है पर सुधार नहीं दिख रहा है। गुरुवार को लोगों को पानी के लिए भटकते हुए देखा गया। कुछ लोगों ने घर में पानी स्टोर करने की व्यवस्था नहीं हैं, उन्हें पानी के लिए हैंडपंप या दूसरे के घर के कुओं मेें जाकर पानी लाना पड़ा।

नई मोटर में बार-बार आ रहा फाल्ट
लावा प्लांट के शहर के फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचाने के लिए लावा में तीन मोटर लगे हैं। जिसमें दो पुराने और एक नया मोटर है। नए मोटर की खरीदी 2018 में हुई है। बताया जाता है कि इसी मोटर में बार-बार फाल्ट आ रहा है। वोल्टेज थोड़ा भी ज्यादा बढ़ने पर मोटर जल जाता है। अभी दो पुराने मोटर से पानी फिल्टर प्लांट में भेंजा जा रहा है। जिसकी क्षमता कम है। इसलिए पर्याप्त पानी प्लांट तक नहीं पहुंच पा रहा है।

गारंटी पीरियड में है मोटर
जलावर्धन योजना में लावा प्लांट में 40 हार्स पॉवर का एक नया मोटर 2018 में लगाया था। यह मोटर पहले भी 3 बार जल चुकी है। पहले दो बार इसे मरम्मत के लिए रायगढ़ भेजा था। अब इसे गुमला भेज रहे हैं। पालिका के अफसरों के मुताबिक मोटर दो साल की गारंटी पीरियड में हैं, इसलिए सुधार में फिलहाल खर्च नहीं आ रहा। ट्रांसपोर्टिंग खर्च आता है। जल प्रदाय शाखा के कर्मचारियों का कहना है कि नया मोटर वोल्टेज बढ़ने पर लोड नहीं ले पाता है।

जब तक मोटर नहीं बनती तब तक रहेगी समस्या
बताया जाता है कि जले हुए मोटर को सुधार कार्य के लिए गुमला भेजा गया है। पालिका मोटर बनाने के लिए या तो गुमला भेजती है या रायगढ़ से मोटर बनकर आने में दो से तीन दिन का वक्त लगता था। इसलिए अब गुमला भेजना शुरू किया गया है। मोटर को बनकर वापस आने में दो दिन का वक्त लग सकता है। गुरुवार शाम तक मोटर नहीं बन पाई थी। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि जलापूर्ति व्यवस्था सामान्य होने में अभी दो से तीन दिन का वक्त लग सकता है।

टैंकर से पहुंचा रहे पानी
"लावा प्लांट में मोटर जलने के कारण जलापूर्ति बाधित हुई है। मोटर को मरम्मत के लिए गुमला भेज दिया गया है। जिन इलाकों में ज्यादा समस्या है वहां टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है।''
-बसंत बुनकर, सीएमओ, नगरपालिका



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
For the third time in a year, motor of a burnt filter plant, supply of half the city stalled


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3es4vzi
via IFTTT

No comments