50 घंटे के बाद भी डेम में डूबे होनहार छात्र का नहीं मिल सका कोई सुराग
50 घंटा बीतने के बाद भी जिले के होनहार छात्र चिराग चौहान का कुछ पता नहीं चल पाया है। बेलसुंगा डेम में डूबे छात्र चिराग की तलाश के लिए गुरुवार को एचडीआरएफ अंबिकापुर की टीम को भी मौके पर बुलाया था, पर अंबिकापुर की टीम भी चिराग का सुराग नहीं लगा पाई। दूसरे दिन भी अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया है। शु्क्रवार को एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।
चिराग चौहान के बेलसुंगा डेम में डूबने के मामले में में अब तक डूबने के कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिल सका है। मामला दूसरे दिन भी उलझता रहा। दूसरे दिन भी डेम में छात्र का कोई सुराग नहीं लगने पर ग्रामीणों के बीच कई तरह की अफवाहें भी फैल गई थी। कोई कह रहा था कि चिराग पहाड़ में चला गया है कोई कह रहा था कि रात में देखा गया है। ऐसे में पुलिस भी दिनभर उलझती रही। मामले को लेकर नारायणपुर थाना प्रभारी ललित सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार की सुबह से ही घर से निकलकर डैम के लिए निकला चिराग का अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है और न ही डेथ बॉडी मिल पाई है। गुरुवार को अम्बिकापुर से और जशपुर से आई संयुक्त टीम भी किसी प्रकार की बॉडी को रिकवर नहीं कर पाई है।
मौके पर तहसीलदार पुलिस और संयुक्त टीम मौजूद
गुरुवार की सुबह से ही मौके पर कुनकुरी तहसीलदार अविनाश चौहान पुलिस स्टाफ और ग्रामीण डटे रहे तलाश सुबह से टीम सारी व्यवस्था लेकर डेम के पास डटे हुए थे, लेकिन देर शाम होने के बाद भी डेम में चिराग का कोई सुराग नहीं लग पाया है, वहीं अब चिराग की तलाश के लिए शुक्रवार को एक बार फिर बेलसुंगा जलाशय में रेसक्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।
कमी...जशपुर के टीम के पास नहीं है ऑक्सीजन सिलेंडर
बुधवार को बेलसुंगा जलाशय में चिराग के डूबने की सूचना के बाद ग्रामीणों ने चिराग को खोजने का प्रयास किया था। ग्रामीण जब उसे खोजने में असफल रहे तो जशपुर से गोताखोरों की टीम को बुलाया था। जशपुर के गोताखोरों को सूचना मिलने के बाद शाम तक जशपुर से टीम पहुंची, लेकिन जशपुर की टीम के बाद ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं होने से वे पानी के अंदर नहीं जा सकते थे। इसको देखते हुए गुरुवार को अंबिकापुर की टीम को मौके पर बुलाया गया। अंबिकापुर से आई टीम के पास ऑक्सीजन सिलेंडर होने से वे पानी के अंदर भी घुसकर उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उन्हें भी देर शाम तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। अंबिकापुर की टीम ने 4 ऑक्सीजन सिलेंडर को खत्म कर चुके हैं। उसके बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शुक्रवार की सुबह से एक बार फिर चिराग की पतासाजी के लिए अंबिकापुर की टीम बेलसुंगा डेम में उतरेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oUUSOi
via IFTTT
No comments