Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कलेक्टर से वुडन बैडमिंटन कोर्ट मांगने पहुंचे खिलाड़ी

प्रदेश के पहले वुडन बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम को जुंबा नृत्य के लिए देने का मामला अब तुल पकड़ने लगा है। स्टेडियम में लगे हुए बेशकीमती वुडन फ्लोर को हो रहे नुकसान को देखते हुए शहर के युवा खिलाड़ियों ने गुरुवार को कलेक्टर महादेव कावरे से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान युवाओं ने कलेक्टर से एरोबिक्स के लिए महिलाओं को सुविधायुक्त दूसरा भवन उपलब्ध कराएं जाने का अनुरोध भी किया है।
शहर के जिला चिकित्सालय के समीप स्थित इनडोर स्टेडियम में प्रदेश सरकार ने खिलाड़ियों को बैडमिंटन का अभ्यास करने की सुविधा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम तैयार किया था। युवा खिलाड़ियों ने बताया कि इस स्टेडियम में वुडन फ्लोर लगाया है। इसका इस्तेमाल बेहद सावधानीपूर्वक निर्धारित मानकों का प्रयोग करते हुए किया जाता है। इस स्टेडियम की महत्ता को समझते हुए जिला प्रशासन ने इसका नवीनीकरण और साज सज्जा कराया था। इससे खिलाड़ियों को उम्मीद थी कि जल्द ही उन्हें इस नए स्टेडियम में खेलने की अनुमति मिल जाएगी, लेकिन 2019 में जिला प्रशासन ने सरकार के तमाम नियम व निर्देशों को ताक में रखकर इस बैंडमिंटन कोर्ट को एयरोबिक्स अभ्यास के लिए आवंटित कर दिया। मामला यहीं तक सिमटा नहीं रहा। इस कोर्ट में खिलाड़ियों के प्रवेश को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। खिलाड़ियों ने कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में इस बात पर खुलकर नाराजगी जताई है कि वुडन फ्लोर में कसरत करने के लिए भारी वस्तुओं का उपयोग किए जाने से यह खराब होता जा रहा है। फ्लोर की उपरी सतह पूरी तरह से काली
पड़ चुकी है।
अगर जल्द ही इसे नहीं रोका गया तो,कीमती फ्लोर पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। ज्ञापन सौंपने आए युवाओं को कलेक्टर महादेव कांवरे ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The players arrived to ask the collector for the wooden badminton court


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k6qdKi
via IFTTT

No comments