Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रेत लेने जा रहा ट्रैक्टर तालाब पलटा, ड्राइवर की दबने से हो गई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

रेत परिवहन में लगा ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम परसोंड़ी की है। लोहर्सी सोन निवासी सोनू यादव और मोनू यादव दोनों सगे भाई थे और दोनों ही गांव के रामबहादुर साहू का ट्रैक्टर चलाते थे। शुक्रवार की रात दोनों रेत भरने अलग-अलग ट्रैक्टर लेकर रेतघाट उदईबंध जाने के लिए निकले। तड़के करीब 4 बजे सोनू यादव का ट्रैक्टर परसोड़ी के पास धरसा तालाब में पटल गई थी और वह इसमें दब गया था।

हादसे में उसकी मौत हो गई। मोनू यादव ट्रैक्टर लेकर आगे आगे जा रहा था। वह परसोड़ी पहुंचा पर सोनू और उसकी गाड़ी नजर नहीं आई तो उसने गाड़ी मालिक रामबहादुर को जानकारी दी। गाड़ी मालिक ट्रैक्टर ढूंढने निकला और उसे हादसे का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाली। मामले में ड्राइवर के खिलाफ ही धारा 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रैक्टर पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम परसोंड़ी के पास पटल गया, इसमें दबने से ड्राइवर की मौत हो गई।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k9mXhk
via IFTTT

No comments