Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

प्रेमी को किशोरी के परिजनों ने पीटा था, सिर में गंभीर चोट लगने से मौत, तीन गिरफ्तार

किशोरी को भगाकर ले जाने के आरोप में लड़की के परिजनों ने उसके प्रेमी की जमकर पिटाई की। वह अस्पताल में भर्ती था। इलाज के दौरान मौत होने के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन को गिरफ्तार किया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बोधिबंद की है। इस गांव का रामनारायण ध्रुव 25 वर्ष सितंबर में मोहल्ले की किशोरी को भगाकर ले गया था। रामनारायण तखतपुर क्षेत्र के बिजराकापा में किशोरी के साथ रह रहा था।

लड़की के परिजनों काे पता चला तो बिजराकापा पहुंचे और लड़की को अपने साथ गांव लेकर आ गए। इसके कुछ दिनों बाद रामनारायण भी गांव लौट आया। घटना के बाद से किशोरी के परिजन राम नारायण को सबक सिखाने के लिए मौके की तलाश में थे। 30 सितंबर की रात को रामनारायण उन्हें गांव में अकेले मिल गया। वह घर से दुकान आने के लिए निकला था। किशोरी के परिवार वालों ने उसे रोक लिया और लाठियों से हमला कर घायल कर दिया था। युवक को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। यहां तबीयत कुछ ठीक लगी तो 12 अक्टूबर को परिजन उसे अस्पताल से घर ले गए थे। इस बीच युवक की फिर से तबीयत बिगड़ गई। उसे फिर से बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीआई हरविंदर सिंह के अनुसार 6 नवंबर को यहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में युवक के परिजनों की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने आरोपी संदीप नेताम उर्फ संटी 22 वर्ष, पिंटू नेताम 18 वर्ष और मुकेश नेताम 28 वर्ष के खिलाफ धारा धारा 302, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lover was beaten up by family members of teenager, death due to severe head injury, three arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/357GQAW
via IFTTT

No comments