Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

पांच दिन बाद भी हत्यारे पुलिस गिरफ्त से दूर

शहर में पांच दिन पहले हुए डबल मर्डर मामले में हत्यारे अभी तक पकड़ से दूर हैं। कमिश्नरेट व ग्रामीण पुलिस की टीमें हत्यारों की तलाश कर रही है। तस्करों के बीच बुधवार को हुए खूनी खेल में तस्करों ने भगतासनी गांव से पांच-सात किलोमीटर आगे से पांच लोगों का अपहरण किया। बुरी तरह मारपीट कर दो की लाशें इधर-उधर फेेंक दी थीं।

दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पांचवें युवक का पता नहीं लगा है। इधर, जाट समाज के कई लोग मथुरादास माथुर अस्पताल में जुट गए थे। साथ ही जल्द ही हत्यारों को पकड़ने व दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मृतक व आरोपी एक ही गैंग के हैं, जिन्होंने ट्रक के माल गबन को लेकर हेराफेरी की थी।

मृतक पक्ष कूरियर का कार्य करता था, जबकि आरोपी पक्ष तस्कर है। बुधवार को दोपहर दो बजे कुड़ी भगतासनी गांव क्षेत्र से पांच लोगों बोयल निवासी महेंद्र पुत्र मोहनराम, डांगियावास के भैराराम जाट, इनकी गाड़ी का चालक दूदे खां, श्रवण और कंवराराम का इनके घरों से 15-20 बदमाशों ने अपहरण किया था।

कई घंटों तक गाड़ियों में घुमाते रहने के साथ मारपीट की गई। मारपीट में महेद्र बोयल और भैराराम की मौत हो गई थी। फिर रात को एक शव बासनी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के निकट डाल दिया गया था। वहीं दूसरा शव बोरानाडा हलके में नारनाडी के पास में मिला था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38NyWPF
via IFTTT

No comments