Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

धरमपुरा नहीं पहुंचे बघेल, गांव में तनाव की स्थिति बरकरार, नहीं हटाई गई फोर्स

पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरा में धार्मिक उपयोग के लिए सुरक्षित सरकारी जमीन पर समाज विशेष के कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। रायपुर से नंदकुमार बघेल धरमपुरा आने के लिए निकले थे, लेकिन उन्हें बेमेतरा में ही रोक दिया गया था। इसके बाद ऐसा कहा जा रहा था वे धरमपुरा आ रहे हैं, लेकिन वे बेमेतरा से ही वापस चले गए।
गांव में तनाव की स्थिति बरकरार है, इसलिए पुलिस कप्तान ने फोर्स नहीं हटाई है। दूसरे दिन भी पुलिस बल गांव में ही तैनात रही। प्रशासनिक अधिकारी मामले को शांत करने के लिए सभी पक्षों को समझाइश दे रहे हैं। राजस्व व पुलिस अधिकारी मनाने की कोशिशों में लगे हैं। लेकिन मामले में राजनीतिक हवा दी जा रही है, जिससे विवाद तूल पकड़ने लगा है। विभिन्न समाजों के बीच झगड़ा- फसाद की नौबत न आए, इसलिए पुलिस बल को गांव से नहीं हटाया जा रहा है ।
दीवाली के बाद हटाएंगे कब्जा: धार्मिक उपयोग के लिए सुरक्षित जमीन पर समाज विशेष का कब्जा हटाया जाना तय है। कवर्धा एसडीएम विपुल गुप्ता का कहना है कि सामने दीवाली त्योहार है, इसलिए कुछ दिन रियायत दी जा रही है। समझाइश दे रहे हैं कि वे खुद ही कब्जा छोड़ दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Baghel did not reach Dharampura, tension situation persists in village, force not removed


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35iTcqg
via IFTTT

No comments