Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

यातायात का दबाव कम करने के लिए पांच जगह अस्थायी पार्किंग

पांच दिवसीय दीवाली को अब सिर्फ 1 दिन शेष हैं। त्योहार पर शहर व बाजार में भीड़ और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए कवायद की जा रही है। आगामी दिनों में बाजार में उमड़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने अलग-अलग रास्तों पर नो- एंट्री और चारपहिया वाहनों को रोकने की प्लानिंग है । इस दौरान शहर में 5 जगहों को अस्थाई पार्किंग बनाए गए हैं। ताकि सड़कों पर वाहनों की भीड़ न हो।
शहर का मुख्य बाजार नगर के बीचों- बीच है। पूरे शहर के लोग त्योहार की खरीदारी के लिए यहां पहुंचते हैं। त्योहार के समय यहां भीड़ ज्यादा रहती है। ट्रैफिक जाम की स्थिति को रोकने के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल कांप्लेक्स परिसर, पुराना कृषि उपज मंडी परिसर, पुराना नगर पालिका परिसर और नवीन बाजार स्थित पार्किंग स्थल को दीवाली त्योहार पर अस्थाई पार्किंग बनाया गया है । वहीं मेन मार्केट लाइन (ऋषभदेव चौक से गुरुनानक गेट तक) चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। क्योंकि उनकी एंट्री पर रोक लगाई है।

50 से अधिक पुलिसकर्मी और पेट्रोलिंग टीम सक्रिय
त्योहार पर ग्राहकों की भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात की जाएगी। ये पुलिसकर्मी नवीन बाजार, मेन मार्केट और सराफा बाजार में तैनात रहेंगे। साथ ही पेट्रोलिंग टीम भी रहेगी, जो बाजार से लेकर पूरे शहर में घुमती रहेगी। मुख्य सड़कों पर बेरिकेड्स लगाए जा चुके हैं।

सरदार पटेल मैदान में पटाखा बाजार, सुरक्षा के भी उपाय
12 नवंबर को धनतेरस और 14 को दीवाली है। इसे लेकर सरदार पटेल मैदान कवर्धा में पटाखा बाजार लगेगा। यहां करीब 70 पटाखा दुकानें रहेंगे। आगजनी से बचने के लिए फायर ब्रिगेड रहेगा। यहां पटाखे खरीदे पहुंचे लोग अक्सर सड़क पर दोनों ओर गाड़ियां खड़े कर देते हैं। इस बार ऐसा नहीं होगा। क्योंकि मैदान के एक ओर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

नगर के चौक-चौराहों पर सीसी कैमरों से रखी जा रही नजर
नगर के चौक-चौराहों में लगाए गए सीसी कैमरों से पुलिस निगरानी रख रही है। त्योहार के दौरान घटनाओं को रोकने कंट्रोल रूम में पैनल लगे हुए हैं, जहां दिन-रात निगरानी और गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जा रही है।

खरीदारी के लिए अब 3 दिन शुभ मुहूर्त
11 नवंबर : इस दिन उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से वृद्धि देने वाला वर्धमान योग बनेगा। इसके साथ ही चंद्र- मंगल का दृष्टि संबंध होने से महालक्ष्मी योग भी बन रहा है। इस दिन खरीदी अत्यंत शुभ मानी जाती है।

12 नवंबर : इस दिन धनतेरस पर्व रहेगा। खरीदारी के लिए इसे अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है। इस दिन प्रदोष व हस्त नक्षत्र योग रहेगा। इस दिन वाहन, भूमि, आभूषण व वस्त्र और पीतल व कांसे के बर्तन की खरीदारी करना मंगलकारी रहेगा।

14 नवंबर : दीपावली पर्व पर सूर्योदय के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग शुरु हो जाएगा, जो रात करीब 8 बजे तक रहेगा। लक्ष्मी पूजा के साथ इस दिन खरीदारी का विशेष मुहूर्त रहेगा। इस दिन खरीदारी बेहतर मानी जाती है। खरीदी का विशेष तौर पर शुभ फल मिलता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Five places temporary parking to reduce traffic pressure


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3noXrH5
via IFTTT

No comments