Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मुर्गीपालन और अंडा उत्पादन का प्रशिक्षण ले रहीं महिलाएं

प्रोजेक्ट उन्नति के तहत मनरेगा योजना में 100 कार्य दिवस पूर्ण कर चुके मनरेगा श्रमिकों के परिवार के युवाओं के लिए मुर्गीपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें महिला स्व-सहायता समूह को आजीविका से जोड़ने ग्राम पंचायत मद्देड़ में मुर्गीपालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण से स्व-सहायता समूह के महिलाएं मुर्गीपालन एवं अंडा उत्पादन से संबंधित सभी विषयों पर गहन प्रशिक्षण ले रही हैं। यह प्रशिक्षण 23 से 28 नवंबर तक आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में 8 पंचायतों की स्व-सहायता समूहों की महिलाएं भाग ले रही हैं। ग्राम पंचायत संगमपल्ली, पामगल, कोत्तापल्ली, उसकालेड़, दमपाया, तमलापल्ली, मिनकापल्ली, मद्देड़ के समूह की महिलाएं शामिल हैं।
सीईओ जनपद पंचायत मनोज बंजारे ने बताया कि कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए मुर्गीपालन एवं अंडा उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य आर्थिक गतिविधियों में सीमेंट पोल, सीमेंट ईट, साग-सब्जी उत्पादन सहित अन्य प्रकार की गतिविधियों के बारे में भी समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी तरह बीजापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत धनोरा, भैरमगढ़ में जांगला और उसूर के मुरकीनार पंचायत में प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women training in poultry and egg production


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nUpa2A
via IFTTT

No comments