कोंडागांव पुलिस ने शहीद के परिवार का कराया इलाज
छत्तीसगढ़ शासन एवं डीजीपी द्वारा संचालित स्पंदन योजना के तहत दीपावली पर्व के दौरान एसपी सिद्धार्थ तिवारी ग्राम जैतपुरी निवासी शहीद गणेश नेताम के परिवारजनों से मिलने उनके जैतपुरी स्थित आवास गए थे। यहां उनकी मुलाकात शहीद आरक्षक के पिता अधारु राम नेताम से हुई जिन्होंने एसपी द्वारा हालचाल पूछे जाने पर स्वयं एवं अपनी पत्नी के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से अवगत कराया। जिस पर एसपी ने शहीद के माता-पिता को जिला मुख्यालय लाकर प्राथमिकता से इलाज करवाने की व्यवस्था की और उपचार के बाद पुनः उनसे मिलकर उनका कुशल क्षेम जाना। शहीद गणेश राम वर्ष 2008 में एसटीएफ में पदस्थ थे, मतदान दल के साथ जाते हुए ढोलमुण्डरी पुलिया के पास गोलावंड गांव में नक्सलियों द्वारा विस्फोट किया गया। जिसकी चपेट में आकर वे शहीद हो गए थे। एसपी की इस आत्मीयता से अभिभूत होकर शहीद के माता पिता ने उन्हें आशीर्वाद दिया एवं शासन द्वारा उनकी इस प्रकार सुध लेने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pXCsNt
via IFTTT
No comments