Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगी

जब जिलेवासियों की एक और मांग सीटी स्कैन मशीन का जिला अस्पताल में मंगलवार को लोकार्पण हुआ। सीटी स्कैन की मांग को संज्ञान में लेकर पीसीसी चीफ व कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने लगातार प्रयास किया। जिसके फलस्वरूप जिला अस्पताल कोंडागांव में लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विधायक मरकाम व केशकाल विधायक संतराम नेताम ने मुख्यमंंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को धन्यवाद ज्ञापित करते आभार माना।
विधायक मरकाम ने कहा कि सीटी स्कैन मशीन की स्थापना से एक ओर जहां स्वास्थ्य सुविधा में बढ़ोतरी होगी। वहीं गंभीर रूप घायलों काे त्वरित उपचार भी मिलेगा। उन्होंने जिला अस्पताल के लिए प्रदत्त एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर दोनों विधायकों के साथ कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, सीएमएचओ डॉ टीआर कुंवर, सिविल सर्जन व जिला अस्पताल प्रबंधक डॉ बसाक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल, जनपद अध्यक्ष शिवलाल मंडावी, प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष श्रीवास्तव सहित आिद मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CT scan machine installed in district hospital


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/376zyx7
via IFTTT

No comments