गांवों का विकास भाजपा की देन, कांग्रेस तो वादा कर मुकर गई: पूर्व मंत्री कृपलानी
निंबाहेड़ा-छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्र के गांवों का विकास भाजपा की देन है। कांग्रेस सरकार का ग्रामीण विकास से कोई वास्ता नहीं रहा। कांग्रेस सरकार ने दो साल के कार्यकाल में विकास के नाम पर एक नींव का पत्थर तक नहीं रखा। उल्टा किसानों को मुआवजा देने, बेरोजगारों को भत्ता देने, बिजली दरें नहीं बढ़ाने जैसे वादों से सरकार मुकर गई। यह बात पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कही।
वे रविवार रात पंचायतीराज चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में ऊंखलिया, अरनिया जोशी व बड़ोलीघाटा में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, जिला परिषद प्रत्याशी गब्बरसिंह अहीर, विभिन्न वार्डों के पंचायत समिति प्रत्याशी बगदीराम धाकड़, यशवंत मेहता, प्रियंका जाट ने भी सभा को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा नेता पारस पारख, देवकरण समदानी, पूर्व प्रधान जसोदा मीणा, उखलिया सरपंच ऊंकारलाल धाकड़ मौजूद रहे।

बस्सी क्षेत्र में पूर्व विधायक जाड़ावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओँ की बैठक ली
पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने बस्सी क्षेत्र के मानपुरा, गोपालनगर, सिरड़ी, डोरडिया, गुर्जर खेड़ा, बल्दरखा, संग्रामपुरा, लक्ष्मीपुरा, दहीखेड़ा, दुआवा, सुआवा, मेघपुरा, सियालिया, पालका एवं बस्सी में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में बैठक ली। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जाड़ावत ने कहा कि कांग्रेस शासन में बस्सी क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है। इस विकास की गति को आगे बढ़ाएं। पूर्व जिला प्रमुख जनक सिंह बस्सी उपस्थित थे। जिला परिषद के वार्ड तीन की प्रत्याशी अनिता धाकड़, पंंस क्षेत्र के वार्ड 17 की की प्रत्याशी रानी दिनेश सोनी, वार्ड 18 की नीतूकंवर, वार्ड 12 की श्यामू रेगर, वार्ड 19 की प्रत्याशी लक्ष्मी देवी रेगर के समर्थन में दौरा किया।
विधायक विधूड़ी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
बेगूं विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी सोमवार काे सांवलियाजी पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा कर फीडबैक लिया। एकजुट होकर प्रत्येक वोटर को मतदान केंद्र तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दाैरान जिला परिषद प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह चुंडावत एवं पंचायत समिति प्रत्याशी सीमा खटीक, भदेसर के पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह चुंडावत, मंदिर मंडल के पूर्व अध्यक्ष भैरूलाल गुर्जर, पूर्व उप सरपंच आजाद हुसैन, पूर्व पंस सदस्य मनोहर लाल जैन, ममतेश शर्मा, संजय मंडोवरा, पूर्व अध्यक्ष कालूराम गुर्जर, अभिषेक गुर्जर, अशोक शर्मा सुरेश गुर्जर, अब्दुल हकीम आदि ने विधूड़ी का स्वागत किया। विधूड़ी ने सांवलिया सेठ के दर्शन किए। कई कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क का ध्यान नहीं रखा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mqITqf
via IFTTT
No comments