Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

सुहाग की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा व्रत, शाम को की पूजा

अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना करते हुए महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया। इस दौरान महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते निर्जला व्रत रखा और शाम को करवा चौथ व्रत कथा सुनकर पूजा की। बाद में चंद्रमा की पूजा करने के बाद अपना व्रत तोड़ा। इस बीच शहर में महिलाओं ने सुबह से ही व्रत रखा और रात की पूजा की तैयारी की।
पंजाब भवन में भी पंजाब सनातन धर्मसभा की महिलाएं एकजुट होकर यहां पूजा करने पहुंची। यहां पहुंचे पंडित ने महिलाओं को करवा चौथ व्रत की कथा सुनाई। इसके बाद विधि-विधान के साथ महिलाओं ने पूजा संपन्न की। इस दौरान महिलाओं ने सरगी का सेवन किया। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाए जाने वाले करवा चौथ सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। शहर के ज्योतिषाचार्य पं. रामरजनीश बाजपेई ने बताया कि पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए करवा चौथ के दिन भालचंद्र गणेश की पूजा की जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Women fast for Suhag's long life, worship in the evening


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TQQkdE
via IFTTT

No comments