Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

साइकिल बांटी, लैब का लोकार्पण भी

गांव हो या शहर हर कोई शिक्षा के महत्त्व को समझ रहा है और दूरस्थ अंचलों के बच्चों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता देखने को मिल रही है जिसकी बदौलत प्रावीण्य सूचियों में बच्चों का नाम दर्ज हो रहा है जिनको सम्मान करने का गौरव उन्हें प्राप्त हो रहा है। भविष्य में अपने गांव-शहर का नाम रोशन करें। उसके साथ ही स्कूल, जिला व प्रदेश का नाम भी रोशन करें। उक्त बातें पंडरीपानी, भगतसिंह, धरमपुरा व तितिरगांव में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रमों में विधायक रेखचंद जैन ने कही।
संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने आगे कहा कि सभी बच्चों को मन लगाकर पढाई करने की आवश्यकता है जिससे यह मुकाम हासिल हो। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा के प्रति गंभीर है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है कि शहीद भगत सिंह स्कूल में लैबोरेट्री खोला गया है जो कि विद्यार्थियों को नई राह दिखाएगी। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा ने भी प्रेरक उद्बोधन के माध्यम से ज्ञानवर्धक बातें बताई। साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की इस कल्याणकारी योजना का लाभ छात्राओं को मिलने पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महापौर सफीरा साहू, निगम सभापति कविता साहू, जनपद अध्यक्ष अनिता पोयाम , आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, खंड़ शिक्षा अधिकारी एमए भारद्वाज ने भी अपनी बातें रखीं। मुख्यमंत्री व संसदीय सचिव व अतिथियों ने प्रावीण्य सूची में आए 20 छात्रों का भी सम्मान किया गया।
10 लाख रुपए से बने एटीएल लैब का लोकार्पण : शहीद भगत सिंह स्कूल में एटीएल लैब का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। इस लैब से सभी लोगों को नवाचार की शिक्षा मिलेगी सिर्फ शिक्षक या बच्चों को ही नहीं कोई भी इसका लाभ ले सकते हैं। इस दौरान शाला की शिक्षिका द्वारा डेमोंस्ट्रेशन करके भी दिखाया गया। साइकिल वितरण कार्यक्रम में जिला महामंत्री अनवर खान , पार्वती शर्मा सरपंच पंडरीपानी, जयंती मौर्य सरपंच पंडरीपानी-2, सोनसिरा गौतम तितिरगांव, एल्डरमेन अमर सिंह, उपसरपंचगण टेसवंत पानीग्राही, सोमेंद्र ठाकूर, ब्लाक महिला अध्यक्ष लक्ष्मी कश्यफ, कमलु मौर्य, राम पिल्ले, आभास मोहंती, नीरज देवांगन, विष्णु पानीग्राही, खीरमनी कश्यप सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bicycle distribution, lab inauguration also


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34YZM4W
via IFTTT

No comments