Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

स्वच्छता दीदियों को दिए सुरक्षा किट और उपकरण

शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने और गोबर से खाद व दीये बनाने वाली महिलाओं को अब आने वाले दिनों में डर के बीच काम नहीं करना पड़ेगा। बुधवार को सुंदरलाल शर्मा वार्ड में संचालित एसएलआरएलएम सेंटर में काम करने वाली वाली इन महिलाओं को काम करने में कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए एमआईसी सदस्यों की मौजूदगी में महापौर सफीरा साहू ने समूह की महिलाओं को सुरक्षा उपकरण दिए। इसके अलावा वर्दी भी दी गई।
महापौर ने कहा कि समूह में काम करने वाली महिलाओं का काम जोखिम भरा होता है। थोड़ी सी लापरवाही का खामियाजा उन्हें लंगे समय तक भुगतना पड़ सकता है। इसको देखते हुए उन्हें सुरक्षा उपकरण देने की योजना कुछ दिनों पहले बनाई गई थी। जिसे अब पूरा कर दिया गया है। गौरतलब है कि महीनों बाद दिए जाने वाले उपकरण और वर्दी 278 स्वच्छता दीदियों को दिया गया। इस मौके पर एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव, निगम अध्यक्ष कविता साहू, विक्रम सिंह डागी, आयुक्त प्रेम कुमार पटेल, पार्षद दयाराम, स्वचछता विभाग के अरूण यादव, योगेश व निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

महापौर व अध्यक्ष ने गमला और दीया बनाते देखा
सुंदरलाल शर्मा वार्ड में पहुंचीं महापौर, अध्यक्ष व अन्य ने महिला समूह द्वारा तैयार कर रहे दीया व गमला बनाने के तरीकों को जाना। महापौर ने गोबर से खुद भी दीया बनाकर देखा और इसे खरीद और पार्षदों को दिया। निगम आयुक्त ने कहा कि यह समूह नगर निगम में काम करने वाले अन्य समूहों के लिए एक मिसाल कायम कर रहा है। समूह की महिलाएं इस समय करीब आधे दर्जन काम कर रही हैं। जिसका फायदा उनके साथ ही समूह को अतिरिक्त आय के रूप में हो रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Safety kits and tools given to sanitation Didis


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oZfAMT
via IFTTT

No comments