टिंडोडी से 1 नक्सली गिरफ्तार इधर नक्सल स्मारक ध्वस्त
जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बुधवार को थाना भैरमगढ़ से जिला बल और डीआरजी की टुकड़ी घुड़साकल, टिण्डोडी, बिरियाभूमि, उसपरी की ओर रवाना हुई थी।
मुखबिर की सूचना के आधार पर टिंडोडी से 1 नक्सली को गिरफ्तार किया। एसपी कमलोचन कश्यप के अनुसार पकड़े गए नक्सली का नाम आशाराम लेकामी है और इसके विरूद्ध टिंडोडी से मेन रोड की ओर जाने वाली सड़क पर बनी पुलिया को तोड़कर मार्ग अवरूद्ध करने, ग्राम टिंडोडी सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन, मिक्सर मशीन को आगजनी करने की घटना में शामिल होने के आरोप हैं।
पकड़े गए नक्सली के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई कर रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया। इधर दूसरी ने घटना में मंगलवार को नक्सल विरोधी अभियान के तहत उसूर थाना से गश्त पर गए डीआरजी, एसटीएफ एवं सीआरपीएफ 229 के जवानों ने नरसापुर के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारक को ध्वस्त कर दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oWO9DB
via IFTTT
No comments