कलेक्टर के स्थानांतरण पर कोरर में किया उनका सम्मान, दी गई विदाई
कलेक्टर केएल चौहान का स्थानांतरण होने पर कोरर में बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्य बीरेश ठाकुर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत कुमार धु्रव द्वारा सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कोरर क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी व समाज प्रमुखों ने कलेक्टर का सम्मान किया। इस मौके पर डेढ़ साल में उनके कार्यकाल के दौरान पूरे जिले और विशेष कर कोरर अंचल के लिए किए गए कार्यो को याद किया गया।
बीरेश ठाकुर ने कहा कलेक्टर चौहान पूर्व में भानुपरतप्पुर के एसडीएम रह चुके थे और इस क्षेत्र के लोगों के बारे में और यहां की समस्याओं से अवगत थे। हमने सबके साथ मिलकर जिले और क्षेत्र के विकास के लिए भरपूर मेहनत की परंतु हर तबादला होने के वजह से अब काम थोडा धीमा जरूर पड़ेगा, लेकिन हम सब अपने जिले के विकास के लिए तत्पर रहेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष धु्रव ने कहा आपका कार्यकाल इस क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। आपने जिले की समस्याओं को समझ कर हर व्यक्ति के लिए कार्य किया। केंद्र और राज्य सरकारों के योजनाओं और नीतियों का क्रियान्वयन किया वह काबिले तारीफ है। कलेक्टर केएल चौहान ने कहा निश्चित ही मेरा लगाव कांकेर जिले के लिए बहुत रहा। मैंने कई जगह नौकरी की, लेकिन कांकेर जिला जैसा प्यार और अपनापन मुझे कायल कर गया। यहां के लोग बहुत ही विनम्र है। अपनी समस्याओं के लिए भी बड़े शांति से अपनी बात कहते हैं। मैंने पूर्व में भानुप्रतापपुर में भी रहा। वहीं से मुझे इस क्षेत्र से खास लगाव हो गया था। यह विभागी प्रक्रिया है आप एक जगह नहीं रह सकते, लेकिन जहां भी रहूंगा कांकेर जिले के लिए प्यार सदा बना रहेगा। इस मौके पर कलेक्टर का ठाकुर परिवार द्वारा शाल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कोरर पंचायत द्वारा भी शाल व स्मृति चिह्न भेज की गई।
कार्यक्रम में डीएफओ पीएम अरविंद, भारत भूषण सिंह ठाकुर, बृजबत्ती मरकाम, सुनाराम तेता, जनकनन्दन कश्यप, रामबाबू पांडेय, सौरभ ठाकुर, सर्वेश चौहान, अय्यूब कुरैशी, अंजलि ठाकुर, रामकुमार शुक्ला, नंदकिशोर राठी, गणेश सोनी, अकरम कुरैशी, शोएब अहमद, कुंवर सिंह पुजारी, सुन्हेर गजेंद्र, रमेश पांडेय, राघवेंद्र राजपूत, राकेश गावडे, प्रतिभा सलाम, नारद कुंजाम, सरोज मरकाम, राजेश पांडेय, हेमराज राठौर, डॉ. राज मंडावी, डॉ. नवीन पांडेय आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/388AVh7
via IFTTT
No comments