Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

अंतरराशि आते ही बैंकों में भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग नहीं

किसानों के खातों में धान की तीसरी किस्त आते ही बैकों में किसानों की भीड़ बढ़ गई है। कोरोना के इस काल में पैसे निकालने पहुंचे किसान न ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन करा रहे और न ही मास्क पहन रहे है। नगर में सबसे खराब स्थिति जिला सहकारी बैंक ही है और इसी बैंक में किसानों की भीड़ भी काफी जुट रही है।
पखांजूर स्थित जिला सहकारी बैंक में बुधवार सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ लग गई थी। बैंक खुलने के पहले ही बड़ी संख्या में किसानों का जमघट बैंक के दरवाजे के सामने लगा हुआ था। किसान कोरोना से बचाव के लिए न ही मुंह में मास्क लगा रहे और न ही दूरी का पालन कर रहे। रोजाना दो से तीन सौ किसानों की भीड़ महज दो सौ वर्ग फीट की जगह में खड़ी हो जाती है। दोपहर बाद पैसे बैंक पहुंचता है। इसके बाद भुगतान का दौर शुरू होता है, जो शाम तक चलता रहता है। प्रबंधक मनोज बानखेड़े ने बताया बैंक के भीतर तो किसानों से सोशल डिस्टेंसिग आदि नियमों का पालन कराया जा रहा है। बाहर के लिए वे क्या कर सकते हैं।

एसबीआई का भी यही हाल
पखांजूर स्थित एसबीआई बैंक का हाल भी ऐसा ही है। यहां भी बैंक के बाहर भीड़ लगी रहती है। वर्तमान में कोरोना के मामले रोज ही पखांजूर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आ रहे हैं। जिला सहकारी बैंक और पखांजूर स्थित एसबीआई के स्टाफ भी कोरोना संक्रमित हो चुके हंै। इसके बाद भी बैंकों में कोरोना को लेकर लापरवाही बरती ही जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Crowd in banks, no social distancing as soon as the gap arrives


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mMvecG
via IFTTT

No comments