समर्थन मूल्य पर ही खरीदी करने का आदेश जारी करें
आल इंडिया किसान, खेत मजदूर संगठन ने मुख्यमंत्री, राज्यपाल व कृषि मंत्री के नाम पखांजूर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर व्यापारी व कोचियों द्वारा समर्थन मूल्य से नीचे मक्का-धान की खरीदी नहीं करने का आदेश जारी करने की मांग की।
क्षेत्रीय कमेटी उपाध्यक्ष अनिमेष विश्वास, सक्रिय सदस्य दिलीप विश्वास ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा देश में कोरोना काल की भयावह संक्रमण एवं राज्य के आम लोगों की रोजगार के मद्देनजर, आम लोगों को राहत देने के उद्देश्य से वनोपज न्यूनतम समर्थन मूल्य में आपकी ही सरकार द्वारा खरीद किया गया हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर व्यापारी, बाजारों में खरीद ना पाए इसको लेकर सख्त निर्देश जारी किया गया था। इसी तरह धान-मक्के आदि फसलों की खरीदी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर ही खरीदी करने का आदेश जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य में किसानों की धान-मक्के आदि की पूरी फसल की खरीदी नहीं करती। इसके चलते व्यापारी व बिचौलिये खरीदी करते समय केंद्र सरकार द्वारा तय अनुसार न्यूनतम समर्थन मूल्य से नीचे खरीदी करते हैं। सरकार ऐसी नीति नियम कानून बनाए ताकि कोई भी व्यक्ति किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य से ऊपर ही खरीदी करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I5c3vP
via IFTTT
No comments