35 गांवों के लोगों ने सुख शांति के लिए किया तीन दिनी पारंपरिक देव पूजन
ग्राम गोविंदपुर में गांव की सुख शांति के लिए तीन दिवसीय पारंपरिक देव पूजा की गई। शुरुआत 30 अक्टूबर को की गई। गोविंदपुर शीतला समिति ने तीन दिवसीय पूजा का आयोजन किया जिसमें केशकाल विकासखंड के ग्राम गढ़सिलयारा से पहुंचे धरती पुत्र-पुत्री समिति ने गांव में देव पूजा कराई। ग्राम गढ़सिलयारा से 35 लोग पूजा कराने पहुंचे थे। पहले दिन गांव के शीतला मंदिर में दिन भर पूजन हुआ।
इसके बाद अगले दो दिनों तक पूरे गांव में भ्रमण कर पूजन किया गया। गांव में जहां भी समिति के लोग पूजन करने पहुंचे, देवी देवताओं का स्वागत लोगों ने आरती उतारकर किया। गांव की शीतला समिति का कहना है कि गांव में हुई पूजा पूरी तरह से शुद्धिकरण व प्राकृतिक पूजन है। इसमें जानवरों की कोई बलि नहीं दी गई। नीबू, हल्दी, चावल, तेल से देवी देवताओं का पूजन करते गांव के सुख शांति तथा विघ्न बाधाएं दूर करने प्रार्थना की गई। पूजा में शीतला समिति अध्यक्ष बीआर नायक, कोषाध्यक्ष शीलसाय मंडावी के अलावा रूपेश्वर ठाकुर, भागवत, रामकुमार ठाकुर, कुशलानंद गजबल्ला, बबलू, राजू ठाकुर शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32ePhbZ
via IFTTT
No comments