Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

झाड़ियों को काटकर एनएसएस ब्लू ब्रिगेड ने बनाया खेल मैदान

शासकीय इंदरु केंवट कन्या महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवक यूनिसेफ के सहयोग से ब्लू ब्रिगेड का हिस्सा बनकर सामुदायिक विकास की नई कहानी गढ़ रहे हैं। कोविड-19 के इस आपदा के समय बच्चों को खेल से जोडऩे और बेहतर स्वास्थ्य की जिद ने कन्या कॉलेज के सीनियर रासेयो स्वयंसेवक कीर्ति कुंजाम के नेतृत्व में स्वस्फूर्त युवा टोली के साथ मिलकर पहाड़ की गोद में बसे ग्राम बोरगांव के घने झाड़ी, जंगलों और कंटीले घास को साफ कर खेल के मैदान में परिवर्तित कर दिया।
कीर्ति कुंजाम ने युवा टीम के साथ मिलकर सभी साथी से कुछ पैसे इकठ्ठे कर 15 दिन के अंदर अपने घर के काम के अतिरिक्त समय में रोज सुबह 3 बजे उठकर बिना किसी सरकारी मदद से खेल का मैदान बना डाला। कीर्ति ने कहा कि कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अजय कुमार पटेल हमारे प्रेरणास्रोत और मार्गदर्शक हैं। वे हमें हमेशा शिक्षा के साथ सामुदायिक विकास एवं नवाचार के लिए प्रेरित करते हैं। जब खेल के मैदान में बारे में हमने पंचायत से बात की तो सभी मना कर दिया। कई लोग बोले कि यहां भालू और चीता आते हंै जो कि खतरा हो सकता है। हमने इन सब बातों की परवाह किए बगैर सिर्फ बच्चों के अधिकार के बारे में फोकस किया। आज खेल का छोटा सा मैदान बनकर तैयार है जिसमें छोटे बच्चे खेलने आते हैैं। युवा टोली में गांव के जानकी पोटाई, भोलू उसेंडी, महिमा उसेंडी, रोशन कोर्राम, हरिश्चंद्र यादव, लोकेश्वरी, अमृता, रेणुका उसेंडी आदि शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NSS Blue Brigade made a playing field by cutting bushes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38h1elq
via IFTTT

No comments