Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

रास्ते में रोककर पटवारी को पीटा, जान बचाने पहुंचा थाने

जमीन को लेकर दो पक्षों में तो विवाद होना आम बात है। लेकिन अवैध कब्जे को लेकर एक युवक ने हल्के पटवारी की पिटाई कर दी। उसे लकड़ी लेकर मारने दौड़ाया तो जैस तैसे पटवारी अपनी जान बचाने थाना पहुंचा। यहां पटवारी ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। मामले में पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
सिंगारभाट हल्का पटवारी सुधीर लकड़ा 4 नवंबर को शासकीय कार्य से स्थल निरीक्षण के लिए अपने कार्य क्षेत्र में गया था। शाम को क्षेत्र से लौटने के दौरान गांव का युवक राहुल नाग पटवारी का रास्ता रोक लिया। उसके बाइक से चाबी निकाल उससे कहा कि अवैध कब्जा में रोक क्यों लगा रहे हो। सरकारी जमीन में अवैध कब्जे को लेकर युवक ने पटवारी से गाली गलौज करते हाथ मुक्के से उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब पटवारी ने जान बचाने की कोशिश की तो युवक निकट पड़ी एक लकड़ी ले आया और उससे मारने की कोशिश किया। जिसके पटवारी वहां से भागने लगा। युवक ने पटवारी को धमकी दिया कि दोबारा इलाके में आए तो जान से मार दूंगा। जान बचाने व शिकायत करने थाना पहुंचा पटवारी ने कहा वह इस घटना से काफी डरा हुआ है।
मारपीट से उसके गले व कान में चोटें आई है। कार्य के दौरान उसके साथ कभी भी कुछ भी हो सकता है। मामल में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 294, 323, 341 तथा 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3k1yZJD
via IFTTT

No comments