Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दुर्भावना से हुई जिलाबदर की कार्रवाई

भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भानुप्रतापपुर के राकेश दर्रो के विरूद्ध जो जिलाबदर की कार्रवाई की गई है, वह राजनीतिक दुर्भावनावश षड़यंत्र के तहत सरकार में बैठे लोगों के कहने पर किया गया है।
राकेश दर्रो आदिवासी युवा प्रभाग भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष है, जो सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़कर सक्रिय रहते है। जिलाबदर की कार्रवाई आदतन गंभीर अपराध के दोषी पर होता है, जबकि राकेश दर्रो के विरूद्ध किसी भी थाने में पिछले 5 वर्ष से कोई अपराध दर्ज नहीं हुआ है। इसके पहले जो मामले चल रहे थे। इसमें न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया जा चुका है। पिछले दिनों क्षेत्र में चल रहे रेत के अवैध उत्खनन का समाज के लोगों के साथ विरोध किया था। इसके कारण कार्रवाई प्रतीत होता है और इसी के चलते दर्रो पर कार्रवाई हुई है। प्रशासन से मांग है कि दर्रो पर की गई कार्रवाई पर पुनर्विचार किया जाए। राठौर ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो जिलाबदर की कार्रवाई की गई है, वह राजनीतिक दुर्भावनावश षड़यंत्र के तहत किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I81U1g
via IFTTT

No comments