Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मोबाइल मेडिकल टीम ने कैंप में ग्रामीणों का किया इलाज

कोरोना के खतरे को देखते जिले में स्वास्थ्य विभाग व उससे जुड़ी संस्थाएं लोगों को सुरक्षित रखने 24 घंटे काम कर रही है। आलम यह है कि पहुंच विहीन अंदरूनी संवेदनशील इलाके के ग्रामीण जांच व इलाज से न छूट जाए इसके लिए टीम वहां पहुंच रही है। गुरूवार को मोबाइल मेडिकल टीम अंतागढ़ के नक्सल संवेदनशील गांव एड़ानार व कोसरोंडा पहुंची। जहां कैंप लगा 34 मरीजों का इलाज किया गया।
टीम के डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया जब जेएईएस मोबाइल मेडिकल टीम की वाहन इन गांव में पहुंची तो वहां के ग्रामीणों इसकी खुशी साफ दिखाई दे रही थी। अबतक वाहन व बाहरी लोगों के देख सामने नहीं आने वाले अंदरूनी गांव के लोग भी स्वयं से टीम के पास पहुंचे और बड़ी संख्या में स्वास्थ्य जांच कराया। कोसरोंडा व एड़ानार में टीम ने कैंप लगाया और ग्रामीणों की जांच की। इसमें 34 ग्रामीणों को विभिन्न मौसमी बिमारी से ग्रस्त पाया। इसमें सर्दी व खांसी के 4, सिर दर्द के 3, फंगल इनफेक्शन के 10, कमजोरी व बदन दर्द के 14 तथा बुखार से 3 लोगों को पीड़ित पाया। सभी की जांच करने के बाद उन्हें निशुल्क दवा भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही ग्रामीणों को स्वस्थ्य रहने टिप्स देते मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने कहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mobile medical team treated villagers in the camp


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I7nCTm
via IFTTT

No comments