Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

नो इंट्री के बाद भी शहर में घुस रहे भारी वाहन

शहर में भारी वाहनों के प्रवेश नहीं रुक रहा है, दिन में ही बीच बाजार में वाहन खाली किए जा रहे हैं। सड़कों में घंटों वाहन खड़े कर माल खाली किए जाते हैं। शहर के कई मोहल्ले में दिन में ट्रक के घुसने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शहर में सुबह 9 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश में प्रतिबंध लगा हुआ है। इस प्रतिबंध का शहर में कोई भी असर दिखाई नहीं देता है। नो इंट्री के अंतर्गत शहर के गम्हरीया प्रवेश द्वारा से लेकर बाकी नदी प्रवेश द्वार तक नो इंट्री है और इस दौरान इन दोनों मार्गों से शहर में भारी वाहनों के प्रवेश में प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध के बाद भी शहर के महाराजा चौक, संगम चौक, बनिया टोली में मार्ग, बाजारड़ाड में दिनों में भारी वाहनों की आवाजाही होते रहती है। खासकर के बनिया टोली में गली में दिन में ट्रकों के घुसने और दुकानों के सामने खड़ा का माल खाली करने के दौरान बनिया टोली में रहने वाले लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में प्रवेश करने वाले इन भारी वाहनों पर यातायात पुलिस की नजर पड़ने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।जिसे कारण दिन में सड़कों के किनारे भारी वाहन खड़े दिखाई देते हैं।
कई बार शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं - शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। दिन में इनके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Heavy vehicles entering the city even after no entry


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jUmGyJ
via IFTTT

No comments