Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

दंतेवाड़ा के दूधीरास में पीने के पानी के लिए पहाड़ तोड़कर चुआ तक रास्ता बना रहे लोग

कटेकल्याण ब्लॉक के दूधीरास गांव के लोग सालों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं बावजूद इसके उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अब ग्रामीण दूधीरास पहाड़ी पर स्थित जल स्रोत तक जाने के लिए पत्थरों को तोड़कर रास्ता बना रहे हैं।
दरअसल दो साल पहले पीएचई विभाग के अधिकारी दूधीरास गांव का सर्वे करने पहुंचे थे लेकिन सर्वे के बाद विभाग भूल गया। दूधीरास के लालू मरकाम, मुन्ना मरकाम, जीपी मरकाम ने बताया कि दूधीरास गांव ड्राई जोन में आता है यहां पहले खोदे गए 20 से अधिक सभी हैंडपंप फेल हो चुके हैं। इधर ग्रामीणों ने बताया कि पहाड़ में भी गंदा पानी है।

सर्वे के बाद भूल गए
ग्रामीणों ने बताया पीएचई विभाग द्वारा दो साल पहले बोर खनन कर पाइपलाइन के जरिए गांव में पानी सप्लाई करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन सर्वे के दो साल के बाद भी पीएचई विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People are making their way to Chua by breaking the mountain for drinking water in Doodheeras of Dantewada


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32IwfLv
via IFTTT

No comments