Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

जागरूकता के लिए नन्हे बच्चों की पहल रोज सड़क किनारे लोगों को मास्क लगाने का दे रहे संदेश

कोरोना महामारी के चलते जहां हर जगह-हर कोई एक-दूसरे को जागरूक करता रहा, वहीं शांतिनगर वार्ड में बच्चों ने लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें मास्क का उपयोग करने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश दे रहे हैं। रोजाना करीब एक घंटे तक वे शांतिनगर में खड़े होकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
इन नन्हें-मुन्नों ने कोरोना महामारी से लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। शहर में कई जगहों पर लोग लापरवाह बने हुए हैं, वहीं इन बच्चों ने एक अच्छा प्रयास किया है। बच्चों ने बताया कि हर जगह पर कोरोना के प्रति लोगों की लापरवाही देखने के बाद जागरूक करने की पहल की है।

घंटेभर तक लोगों को जागरूक करने हाथ में तख्ती लेकर खड़े हो रहे बच्चे
शहर के शांतिनगर वार्ड के रहने वाले मनन मनीषा जॉन, अर्पण नादन, विहान नादन, अक्कू सहित आस-पास के बच्चे एकजुट होकर लोगों को जागरूक करने रोजाना घंटेभर तक सड़क पर खड़े होकर लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कह रहे हैं। इसके बच्चों ने बताया कि जब से कोरोना महामारी शुरू हुई है, तब से हर कोई मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने कह रहा है। वहीं अधिकांश जगहों पर इसका कोई उपयोग ही नहीं कर रहा है। ऐसे में बच्चों ने मिलकर लोगों को जागरूक करने की पहल की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Initiative of young children for awareness, messages are being given to people to apply masks on the roadside everyday


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ptNoSQ
via IFTTT

No comments