तीरथगढ़ में छिंदावाड़ा की छात्राओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, दूर-दराज से आए मेहमानों का स्वागत
बस्तर जिले के पर्यटन स्थलों को 41 दिन बाद रविवार से आम पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। तीरथगढ़ जलप्रपात में छिंदावाड़ा के बच्चों ने सफाई अभियान चलाकर यहां पर्यटकों का स्वागत किया। कोरोना से बचने मास्क व सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए जागरूक भी कर रहे हैं। इस दौरान दरभा जपं सीईओ कौशल प्रसाद तेंदुलकर सहित अन्य मौजूद रहे। बच्चों ने हल्बी, गोंडी और धुरवा बोली में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया। बच्चों की टीम में उमा नाग, मालती कश्यप, युक्ति कश्यप, नमिता नाग, लिलिश ध्रुव, दीपिका नाग, पूजा कौशिक मौजूद रहे। वहीं उनके साथ शिक्षक दीनमणि ध्रुव व डी. कोटेश्वर राव नायडू मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34PkFQa
via IFTTT
No comments