फिलहाल नहीं चलेगी यात्री ट्रेन, 7 महीने से बंद है सेवा, विशाखापटनम जाने दूसरा साधन नहीं
फिलहाल जगदलपुर से यात्री ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण मार्च में हुए लॉकडाउन के पहले चरण से यात्री रेलों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद देशभर में कुछ ट्रेनों को शुरू किया गया, लेकिन जगदलपुर से अब तक यात्री रेलों को शुरू करने कोई पहल ही नहीं की गई है।
हालांकि 1 नवंबर से यात्री रेलों को शुरू करने की बात कही जा रही थी, लेकिन इसे चलाया ही नहीं गया। बस्तर से यात्री रेलों का संचालन बंद होने से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनमें सबसे ज्यादा प्रभावित वो लोग हो रहे हैं, जिन्हें विशाखापट्टनम के अस्पतालों में नियमित रूप से इलाज के लिए जाना पड़ता है। बावजूद इसे लेकर कोई योजना ही वाल्टेयर रेलमंडल नहीं बना पाया है। निजी वाहन बुककर जाने में 8-10 हजार खर्च करने पड़ रहे।निजी गाड़ियों द्वारा जो दर ली जा रही है, उस दर पर आम लोग आने-जाने के बारे में सोच भी नहीं पा रहे हैं। दरअसल निजी गाड़ियों में 10 से 12 रुपए प्रति किमी की दर से लिए जा रहे हैं।
गाइडलाइन आई तो करेंगे तैयारी: स्टेशन मास्टर
जगदलपुर स्टेशन मास्टर अमित कुमार ने बताया कि यात्री रेलों के संचालन को लेकर कोई भी गाइडलाइन नहीं मिली है। ऐसे में फिलहाल यात्री रेलों का संचालन नहीं होगा। उन्होंने बताया कि जैसे ही कोई गाइडलाइन या आदेश आता है तो यात्री रेलों के संचालन की तैयारी कर जानकारी दी जाएगी
27 मार्च के बाद से अब तक नहीं आई एक भी यात्री ट्रेन
23 मार्च और 27 मार्च को यहां तक पहुंची यात्री रेलों को वापस भेज दिया था। इसके बाद यात्री रेल जगदलपुर आई ही नहीं। 7 महीनों से यात्री रेलों का संचालन बंद होने से सबसे ज्यादा मरीजों को परेशानी हो रही है। दरअसल बस्तर से कई ऐसे मरीज हैं, जिनका इलाज विशाखापट्टनम में चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kJiYZX
via IFTTT
No comments