Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

1 लाख नंबर खंगाले, पुलिस मुख्य साजिशकर्ता के करीब

बर्तन कारोबारी की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस मुख्य साजिशकर्ता तक पहुंच गई है और उसकी शिनाख्त भी कर ली गई है। यही नहीं, कारोबारी की हत्या करने वाले युवक की भी शिनाख्त हो गई है लेकिन वह अभी फरार है। ऐसे में उसे पकड़ने के लिए दो थानों की पुलिस को लगाया गया है।
ताया जा रहा है कि कारोबारी की हत्या करने वाला एक युवक शहर के आसपास के इलाके में ही घूम रहा है और उसके पीछे पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं। इधर इस मामले में पुलिस विभाग के आला अफसर अभी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं अफसरों का कहना है कि मीडिया में ज्यादा जानकारी शेयर होने से मामले के आरोपी सचेत हो जाएंगे।
सीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया कि अभी हम आरोपियों तक पहुंचने के लिए सायबर सेल की मदद ले रहे हैं मामले को सुलझाने के लिए बोधघाट, सिटी कोतवाली और सायबर सेल के अफसरों की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। इस विशेष टीम का सुपरविजन खुद एएसपी ओपी शर्मा और सीएसपी हेमसागर सिदार कर रहे हैं।
5 कंपनियों के एक लाख से ज्यादा मोबाइल नंबर खंगाले जा रहे: इधर पुलिस की एक पूरी टीम अपहरण के एक दिन पहले से लाश मिलने वाले दिन तक कारोबारी के लोकेशन के हिसाब से उस इलाके से किए गए मोबाइल कॉल की डिटेल खंगाल रही है। अभी तक 5 मोबाइल कंपनियों के एक लाख से ज्यादा नंबर पुलिस को मिल चुके हैं। इन एक लाख से ज्यादा नंबरों में कारोबारी का नंबर, हत्यारों का नंबर और मुख्य साजिशकर्ता का नंबर भी शामिल है। ऐसे में पुलिस अफसर मैनुअली नंबरों को तलाशने के साथ-साथ एक विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग भी कर रहे हैं।

नौकरों के साथ बहन और अन्य लोगों के बयान लिए
इधर रविवार को कारोबारी संतोष जैन के नौकरों समेत उसकी बहन व अन्य रिश्तेदारों के बयान पुलिस ने फिर से लिए हैं। पुलिस ने करीब 5 घंटे से ज्यादा देर तक इन सभी से एक-एक कर पूछताछ की है और इनके बयानों को मैच किया जा रहा है। इस मामले में अभी पुलिस कई अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुला सकती है।

करोड़ों रुपए का लेन-देन कर्ज में भी दबा था
इधर पुलिस को अब तक की जांच में पता चला कि बर्तन कारोबारी का कारोबार छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा में भी फैला हुआ है। वह ओडिशा और रायपुर में काफी समय दिया करता था। इसके अलावा उसके लेन-देन लाखों करोड़ों में थे और उस पर लंबा-चौड़ा कर्ज भी है। लेकिन कर्ज की रकम के लिए हत्या जैसी बातों से अफसर इंकार कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kPh5en
via IFTTT

No comments