Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

मिनपा हमले में शामिल एक नक्सली गिरफ्तार

एरिया डोमिनेशन के दौरान जवानों ने शुक्रवार को 27 वर्षीय युवक पदाम जोगा को आईईडी और अन्य विस्फोटक सामग्री के साथ मिनपा के जंगलों से गिरफ्तार किया। जोगा दुलेड़ आरपीसी अंतर्गत मिलिशिया सी सेक्शन कमांडर के रुप में सक्रिय था।
इसी साल मिनपा में डीआरजी व एसटीएफ जवानों की संयुक्त टुकड़ी पर हुए नक्सली हमले में शामिल होने का गुनाह जोगा ने कबूल किया है। मिनपा नक्सली हमले में 17 जवान शहीद व 15 जवान घायल हुए और नक्सलियों ने जवानों से भारी मात्रा में आधुनिक हथियार व अन्य उपकरण भी लूटे थे।
नक्सल सेल कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक चिंतागुफा थाना व कैंप से जगरगुंडा एसडीओपी ईश्वर प्रसाद त्रिवेदी के नेतृत्व में जिला पुलिस बल, डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवानों की संयुक्त टुकड़ी मिनपा और उसके आसपास इलाके की ओर सर्चिंग के लिए रवाना हुई थी। फोर्स की टुकड़ी को देख जोगा ने भागने की असफल कोशिश की। जोगा के पास मिले थैले से जवानों ने एक टिफिन बम, 15 जिलेटिन कैप्सूल, 10 मीटर कोर्डेक्स वायर, 30 मीटर बिजली वायर एवं 15 नग डेटोनेटर बरामद किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A Naxalite involved in the Minapa attack arrested


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3852AiS
via IFTTT

No comments