जांच कम इसलिए मरीज कम, हफ्तेभर से बस्तर जिले में सैंपल कलेक्शन में आई कमी इसलिए रोज सौ से कम ही नए केस मिल रहे
बस्तर जिले में पिछले एक सप्ताह से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बेहद कमी देखी जा रही है। पिछले एक सप्ताह में एक दिन भी ऐसा नहीं रहा जब पॉजिटिव मरीजों की संख्या सौ के पार कर गई हो। ज्यादातर दिनों में औसत 40 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
जिले में अचानक ही संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के बाद ऐसा माना जाने लगा कि अब कोरोना थम रहा है लेकिन भास्कर ने जब इस मामले में पड़ताल की तो पता चला कि कोरोना का संक्रमण कम नहीं हुआ है बल्कि अब संदिग्ध मरीजों की जांच में कमी आ गई है। अक्टूबर के शुरुआत में जब हर दिन सौ से ज्यादा मरीज सामने आ रहे थे तब औसत 8 सौ से नौ सौ संदिग्धों की हर रोज जांच हाे रही थी अब पिछले एक सप्ताह से जब मामले 30 से 40 के बीच आ रहे हैं तब औसत हर दिन ढाई सौ से तीन सौ संदिग्धों की जांच हो रही है।

जांच कराने कम आ रहे लोग: भास्कर टीम ने जब पीएचसी और सीएचसी में तैनात डाॅक्टरों से बात की तो उन्होंने भी बताया कि अब आइसोलेशन से बचने के लिए जांच कराने नहीं आ रहे हैं। इक्का-दुक्का लोग ही पहुंच रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3oQEkHs
via IFTTT
No comments