ईई और ठेकेदार से कलेक्टर बोले- समय पर कराना होगा रोड का काम
कलेक्टर संजीव कुमार झा ने एनएच 130 अंबिकापुर से शिवनगर तथा एनएच 43 अंबिकापुर से पत्थलगांव सड़क नवनिर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एनएच के ईई वीके पटोरिया एवं दोनों एनएच के ठेकेदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए तय कार्ययोजना के अनुसार समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अंबिकापुर शिवनगर रोड़ को 31 दिसंबर तक तथा अंबिकापुर-पत्थलगांव रोड को फरवरी 21 तक पूर्ण कराएं। इसमें किसी प्रकार की हीला-हवाला नहीं चलेगी। कलेक्टर ने दोनों एनएच के निर्माण तथा मरम्मत के कार्यों का संज्ञान लेते हुए एनएच के ईई एवं ठेकेदारों को कलेक्टर कक्ष तलब कर सड़क निर्माण एवं मरम्मत की जानकारी लेते हुए तय समय पर निर्माण कार्य पूरा करने कहा। डायवर्सन सड़क के गड्ढों को भरने तथा जहां खुदाई शुरू नहीं हुआ है वहां के सड़क का मरम्मत कराने कहा। सड़क के मिट्टी से उड़ने वाली धूल से वाहन चालकों एवं यात्रियों सहित आस-पास के रहवासियों को हो रही परेशानी को देखते हुए दिन में तीन बार टैंकर से पानी का छिड़काव करने के भी निर्देश दिए। ईई पटोरिया ने बताया कि अम्बिकापुर- शिवनगर एनएच 130 के करीब 52 किलोमीटर में केवल लखनपुर और उदयपुर के बीच का मार्ग पूरा नहीं हो पाया है। उदयपुर में काम चल रहा है लखनपुर में भी शीघ्र काम चालू हो जाएगा। इसी प्रकार अंबिकापुर से सीतापुर एनएच 43 करीब 63 किलोमीटर रोड में अंबिकापुर से रघुनाथपुर के बीच कार्य चल रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3eqXHBW
via IFTTT
No comments