लड़खड़ाते हुए ऑफिस में पहुंचते ही गिरा फायरमैन, अस्पताल में मौत
एसडीआरएफ के फायर सेंटर में एक कर्मचारी(फायर मैन) की बुधवार की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वह देर शाम को गांधी स्टेडियम स्थित फायर सेंटर में लड़खड़ाते हुए पहुंचा था और अचानक गिर गया था।
पुलिस ने बताया कि सहकर्मियों ने उठाकर गंगापुर निवासी फायर मैन सुनील लकड़ा को उठाकर वहां रखे एक तखत पर लिटा दिया। रात करीब 9 बजे उन्होंने देखा तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं थी। सहकर्मी उसे आनन-फानन में मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले गए लेकिन उसकी पहले ही मौत हो गई थी। डाॅक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद सुनील के शव का पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट नहीं आने से मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस नशे से मौत की आशंका जता रही है।
रात 10 बजे तक थी सुनील की ड्यूटी
फायर सेंटर में शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है। बुधवार को सुनील की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात के 10 बजे तक थी। वह रोज की तरह दोपहर में ही ड्यूटी में आया था। शाम को वह घूमने गया और उधर से देर शाम को वह लड़खड़ाते हुए पहुंचा और अचानक गिर गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3l0tUT0
via IFTTT
No comments