Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

फसल काटने से मना करने पर ग्रामीणों पर किया पथराव, पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़

जिले के दरिमा थाना अंतर्गत ग्राम चिताबहार में मंगलवार की शाम को विवादित जमीन में लगी धान की फसल काट कर ले जाने से रोकने पर एक ही परिवार के दर्जनभर लोगों ने एक ग्रामीण के ऊपर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
हमले में ग्राम चिताबहार निवासी अखिलेश राजवाड़े घायल हो गया। इस दौरान पुलिस की 112 की टीम पहुंची और बीच बचाव का प्रयास की तो हमलावरों ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर मारा जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर थाने से जब पुलिस की अतिरिक्त टीम पहुंची तो मामला शांत हुआ। पुलिस ने बलवा, चोरी व मारपीट का अपराध दर्ज कर हमला करने वाले गांव के कंवल साय, दिनेश सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कवल साय व अखिलेश राजवाड़े में गांव की एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसका प्रकरण कोर्ट में चल रहा है। इस जमीन पर अभी अखिलेश ने धान की खेती की है। इसकी फसल तैयार हो गई। मंगलवार को कवल साय अपने परिवार के दर्जनभर सदस्यों के साथ खेत में पहुंचा और धान की फसल काटकर ट्रैक्टर में लोडकर ले जाने की तैयारी करने लगा। यह देखकर अखिलेश अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचा और फसल ले जाने से रोकने लगा। उसने पुलिस को भी सूचना दी जिससे 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसी दौरान कवल साय व उसके परिजनों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। अखिलेश घायल हो गया। किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई। पत्थरबाजी में पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस की अतिरिक्त टीम पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद हमलावर भी वहां से फरार हो गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TVWTLO
via IFTTT

No comments