Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

कृषि विस्तार अधिकारियों पर बढ़ा काम का बोझ, आंदोलन की तैयारी

प्रदेश और जिले में संचालित राज्य सरकार की लगभग सभी महत्वाकांक्षी योजना की पूरी जिम्मेदारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को दे दी गई है।
चाहे वह नरवा, गरुवा, घुरवा और बाड़ी योजना हो, गोधन न्यास योजना हो, राजीव गांधी किसान न्याय योजना हो या केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना हो। सभी योजनाओं को पूरा करने के लिए कृषि विस्तार अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। इनको पूरा कराने में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए अधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा और आंदोलन की चेतावनी दी। मालूम हो कि एक ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कम से कम 3 से 4 गांव के प्रभार पर काम कर रहे हैं। कई ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के सर्कल में तो 10 से भी अधिक गांव आते हैं। एक ही समय मे इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सभी गांव में कराना मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इन समस्याओं के बाद भी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अपने दायित्व का ईमानदारी से कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का दायित्व पूर्व में राजस्व विभाग के पटवारियों का था। जून महीने से यह कार्य कृषि विभाग कर रहा है, लेकिन आईडी और पासवर्ड न मिलने के कारण हम लोग पटवारी की आईडी से ही काम शुरू कर दिए। इस दौरान आने वाली समस्याओं को बताते हुए कहा कि मुख्य खातेदार कृषक के खाते में शामिल समस्त सह खातेदार का कृषकों को लाभान्वित करने के सम्बन्ध में, ऐसे खातेदार (महिला) जो गांव से शादी होकर ससुराल चली गई हैं उनकी जानकारी एकत्र करना बहुत कठिन है। वह भू स्वामी जिनके नाम से जमीन तो है पर वे गांव में नहीं रहते, लेकिन गांव के लोग उसकी भूमि में खेती कर रहे हैं। वह भू स्वामी जो एजेंट के माध्यम से भूमि का क्रय किए और अपना पूरा पता नहीं दिए, जिससे उनके बारे में जानकारी नहीं मिल सकती। इन सभी के संबंध में कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। फिर भी उच्च अधिकारी शत-प्रतिशत पंजीयन करने दबाव बनाते हैं। इन समस्याओं को लेकर अधिकारियों ने उप संचालक कृषि को ज्ञापन दिया और तत्काल निराकरण की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में सीपी मिश्र, धीरेंद्र कुशवाहा, उमाकांत सिंह, रविन्द्र व्यास, नागेश अर्मो, कौशलेंद्र दीपक, राजेश चौधरी, सतीश पांडेय, मनहरण लाल बंजारे, जावेद अख्तर, देवांशु जायसवाल, दिव्येश पटवा, मंजुला रानी तिग्गा, ममता रानी, साधना पांडेय आदि शामिल रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Increased workload on agricultural extension officers, preparation for agitation


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/362ZE3D
via IFTTT

No comments