Here we are going to provide you all types of all hindi news ,live news ,Bbc Hindi news ,Ndtv hindi news ,Aaj Tak news, watch live tv coverage ,latest khabar ,breaking news ,world ,sports ,bussiness, films so visit to our website and get all the news

Breaking News

‘अमेरिका के बाद भारत तीसरा देश जिसने शत्रु को सीमाओं के बाहर जाकर सिखाया सबक’

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने बीएसएफ जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस मौके पर शेखावत ने कहा कि मैं अभिनंदन करना चाहता हूं कि इस वर्दी का और उसके पीछे खड़ी हुई ताकत का, आप लोगों के हौसले और जज्बे का। आप जैसे सैनिक बंधुओं ने चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या बालाकोट में एयर स्ट्राइक, इजरायल और अमेरिका के बाद भारत ऐसा तीसरा देश बना, जिसने अपने शत्रु को सीमाओं के बाहर जाकर सबक सिखाया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य का दिन है कि इस बार दीपावली पर प्रधानमंत्री सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच जैसलमेर में रहे। उन्होंने राजस्थान के वीर सपूतों की चर्चा की। बीएसएफ सहायक प्रशिक्षण केंद्र पहुंचने पर कमांडेंट योगेंद्रसिंह राठौड़ के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री शेखावत का स्वागत किया गया।

शेखावत ने जवानों के संग दीपावली पर्व मनाया। इसके पहले शेखावत ने शहीदों के नाम दीप प्रज्वलित किया। पौधरोपण कर मंगलकामना की। उप कमांडेंट पृथ्वीसिंह राठौड़, राजेश कुमार, विशाल शर्मा पटियाला, घनश्याम सिंह राठौड़ व एसएमओ डॉ. मंदीप सिंह और सहायक कमांडेंट (मंत्रालय) राजकुमार सहित बल के अनेक अधिकारी और जवान इस दौरान उपस्थित थे।
शेखावत को दीपोत्सव की बधाइयां देने पहुंचे: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री जोधपुर में रहे और परिवार व जोधपुर के गणमान्य लोगों के साथ दीपावली मनाई। दीपावली के दिन और रामा-श्यामा पर पूरे जोधपुर संसदीय क्षेत्र से गणमान्य लोग शेखावत को दीपोत्सव की बधाई देने पहुंचे। मंत्री शेखावत ने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
राह चेरिटेबल ट्रस्ट की वेबसाइट का लोकार्पण
दिव्यांगों के पुनर्वास और कल्याण के उद्देश्य से नवस्थापित राह चेरिटेबल ट्रस्ट की वेबसाइट teamraah.org का उद्घाटन केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने रविवार को अपने निवास पर किया। ट्रस्ट के तत्वावधान में सात दिवसीय व्हीलचेयर कौशल प्रशिक्षण शिविर 18 नवंबर से शुरू होगा।

राह के समन्वयक सागर व्यास ने बताया कि अनेक दिव्यांग ऐसे हैं, जो व्हीलचेयर स्वयं संचालित करने में असमर्थ हैं और आश्रितों पर निर्भर रहते हैं। ऐसे ही चयनित 10 दिव्यांगों को कमला नेहरू नगर में लगने वाले शिविर में व्हीलचेयर कौशल से जुड़े विविध गुर सिखाए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
'India is the third country after America who taught the enemy a lesson outside the borders'


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IGXCyA
via IFTTT

No comments